MP PSC Exam 2014 General Awareness Solved Question Paper
General awareness solved question paper of Madhaya Pradesh (MP) Public Service Commission (PSC) exam 2014.
- सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत अपराध का विचारण किस न्यायालय द्वारा किया जाता है? – प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
- सबसे धीमी इण्टरनेट कनेक्शन सेवा कौन-सी है? – डायल-अप सर्विस
- सन्दरबन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं – गंगा और ब्रह्मपुत्र
- सत्रहवें एशियाई खेलों में भारत ने पदक तालिका में 8वाँ स्थान प्राप्त कर कुल कितने पदक प्राप्त किए? – 57
- संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे? – सरदार पटेल
- संचार नेटवर्क/प्रणाली में फायरवॉल का प्रयोग किससे बचाता है? – अनाधिकृत आक्रमण
- भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है – गुजरात
- शिवाजी के शासनकाल में विदेश मन्त्री को कहा जाता था – सुमन्त
- सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कम्पनियों द्वारा अपराध किए जाने की दशा में निदेशक, प्रबन्धक व सचिव में से कौन उत्तरदायी होता है? – ये सभी
- सूर्य का आकार पृथ्वी से कितने गुना बड़ा है? – 115 गुना
- सौरमण्डल का सबसे ठण्डा ग्रह है– नैप्च्यून
- स्वच्छ जल समुदाय में ‘लैण्टिक आवास’ का उदाहरण है– तालाब और दलदल
- हिमालय की ऊँची चोटी ‘कंचनजंगा’ कहाँ स्थित है? – सिक्किम
- हैलोफाइट्स अच्छी वृद्धि करते हैं – क्षारीय मृदा में
- हॉकी इण्डिया लीग’ का प्रारम्भ वर्ष क्या है? – 2012
- होल्कर ट्रॉफी’ किस खेल से सम्बन्धित है? – ब्रिज
- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति समिति में कौन सदस्य नहीं होता है? – राज्यसभा का सभापति
- रेड डाटा बुक’ अथवा ‘रेड लिस्ट’ से सम्बन्धित संगठन है – आईयूसीएन
- रेशम उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? – द्वितीय
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इबोला से सर्वाधिक प्रभावित देश है – नाइजीरिया
- विजयनगर का प्रसिद्ध ‘हजारा मन्दिर’ किसके शासनकाल में निर्मित हुआ था? – कृष्णदेव राय
- वर्ष 2014 में रसायनशास्त्र क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया? – एरिक बेट्जिग, स्टीफन उब्ल्यू. हेल एवं विलियम ई. मोरनर
- वर्ष 2013-14 में कौन-सी केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई लाभ की स्थिति में नहीं थी? – बीएसएनएल
- वर्ष 2011-12 को आधार वर्ष मानते हुए वर्ष 2013-14 में भारत की औद्योगिक विकास दर क्या थी? – 4.5%
- वर्ष 1938 के लिए भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अध्ययक्ष किसे चुना गया था? – सुभाषचन्द्र बोस
- वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और फोटो एडिटिंग किसके उदाहरण हैं? – एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर
- लिब्रो’ शब्द का उपयोग किस खेल में किया जाता है? – वॉलीबॉल
- राज्य विधान परिषद् का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में रखा गया है? – अनुच्छेद-171
- राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? – राज्यपाल
- राजपूत वंशों में से किसने, आठवीं शताब्दी में, दिलिका (देहली) शहर की स्थापना की थी? – तोमर वंश
- राउटर, हब व स्विच में से कौन-सा एक कनेक्टिंग डिवाइस नहीं है? – ये सभी
- रक्त में किसकी अधिकता से ‘ब्लू बेबी सिण्ड्रोम’ नामक बीमारी होती है– मिथेमोग्लोबिन
- रंगराजन समिति’ का गठन किसलिए किया गया था? – बैंकिंग सुधार
- मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल’ किससे सम्बन्धित है – क्लोरोफ्लोरो कार्बन
- मध्य प्रदेश, त्रिपुरा व मिजोरम में से किससे कर्क रेखा गुजरती है– इन सभी से
- मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था – 1 नवम्बर, 1956 को
- मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल वन क्षेत्रफल के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर पाए जाते हैं? – 17.8%
- मध्य प्रदेश में वर्तमान में सिंचाई क्षमता लगभग कितने लाख हेक्टेयर में है? – 44.94
- मध्य प्रदेश में मलांजखण्ड किसके लिए प्रसिद्ध है? – तांबा
- मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष ‘निमाड़ उत्सव’ कहाँ आयोजित किया जाता है? – महेश्वर
- मध्य प्रदेश में जीवश्व राष्ट्रीय उद्यान स्थित है – मण्डला में
- मध्य प्रदेश में अफीम की खेती किस जिले में होती है? – मन्दसौर–
- ब्लैक पर्ल’ किस खेल से सम्बन्धित है? – फुटबॉल
- भारत के प्रधानमंत्री ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ आधिकारिक रूप से कब प्रारम्भ किया? – गाँधी जयन्ती
- भारत के विभाजन से सम्बन्धित ‘माउण्टबेटन योजना’ की सरकारी तौर पर घोषणा कब हुई थी? – 3 जून, 1947
- भारत में पंचायती राज की त्रिस्तरीय व्यवस्था का अनुमोदन किस समिति के द्वारा किया गया था? – बलवन्त राय
- भारत में सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य है– सिक्किम
- भारत सरकार ने किस वर्ष में 14 प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था? – 1969
- भारत-पाकिस्तान के किस युद्ध के पश्चात् बांग्लादेश एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था? – मार्च, 1971
- भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – एबी वाजपेयी
- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ‘चुनाव आयोग’ का उल्लेख किया गया है? – अनुच्छेद-324
- भारतीय साम्यवादी दल का विभाजन दो दलों ‘सीपीआई’ और ‘सीपीआई-एम’ में किस वर्ष हुआ था? – 1964
- भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कहाँ स्थित है? – फैजाबाद
- मध्य प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र सफेद बाघों के लिए जाना जाता है? – बघेलखण्ड
- मध्य प्रदेश के किस जिले को ग्रेफाइट उत्पादन के लिए जाना जाता है? – बैतूल
- बोनस लाइन’ निम्न खेल में अंकित होती है – कबड्डी
- बॉक्साइट किसकी कच्ची धातु है? – एल्युमीनियम
- बेतवा नदी के किनारे स्थित शहर है – ओरछा
- बिरसिंगपुर जल विद्युत केन्द्र किस जिले में स्थित है? – उमरिया
- पुस्तक ‘वन-डे वण्डर्स’ के लेखक हैं – सुनील गावस्कर
- पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ग्रीन आर्मी’ को किसने प्रारम्भ किया? – ऑस्ट्रेलिया
- न्यूक्लियर बम बनाने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है? – यूरेनियम
- नर्मदा घाटी किन पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है? – सतपुड़ा और विन्ध्याचल
- गीतावली, कवितावली, विनय पत्रिका व साहित्य रत्न में से कौन-सी रचना सन्त तुलसीदास की नहीं है? – साहित्य रत्न
- गुप्त साम्राज्य द्वारा निम्न में से किन्हें कर-रहित कृषि भूमि प्रदान की जाती थी? – ब्राह्मणों को
- गैट (GATT) कार्यालय कब और कहाँ स्थापित किया गया? – जेनेवा (1948)
- गौर’ नृत्य किस जनजाति से सम्बन्धित है? – मुड़िया
- चिल्का झील’ किस राज्य में स्थित है? – ओडिशा
- जनगणना-2011 के अनुसार, मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या में से ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत है– 72.4%
- जनगणना-2011 के अनुसार, मध्य प्रदेश में सर्वाधिक स्त्री-पुरुष अनुपात वाला जिला है– बालाघाट
- डरबन नगर कहाँ स्थित है? – दक्षिण अफ्रीका
- तानसेन सम्मान 2014 किसे प्रदान किया गया? – प्रभाकर कारेकर
- तेलंगाना राज्य के प्रथम मुख्यमन्त्री के रूप में किसने शपथ ली? – के. चन्द्रशेखर राव
- धर्मवीर भारती, शरद जोशी, प्रभाकर माचवे व हरीशंकर परसाई में से कौन-सा साहित्यकार मध्य प्रदेश से सम्बन्धित नहीं है? – धर्मवीर भारती
- नर्मदा घाटी उदाहरण है – भ्रंश घाटी का
- क्योटो प्रोटोकॉल’ किससे सम्बन्धित है – जलवायु परिवर्तन
- कुशल ग्रामीण प्रशासन के लिए प्रसिद्ध राजवंश था – चोल
- किसे ‘चिपको आन्दोलन’ का नेता माना जाता है? – सुन्दरलाल बहुगुणा
- किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब मनुष्य की आँख में कहाँ बनता है? – रेटिना
- किसका सम्बन्ध ‘वेदान्त दर्शन’ के साथ नहीं है? – अभिनव गुप्त
- किस सुल्तान ने ‘बाजार सुधार’ लागू किए थे? – अलाउद्दीन खिलजी
- किस सिख गुरु ने खालसा पन्थ की स्थापना की थी? – गुरु गोबिन्द सिंह
- एफटीपी’ का पूरा नाम है – फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल
- एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपेक) सम्मेलन 2014 किस जगह हुआ था? – बीजिंग
- एसएमपीएस’ का विस्तारण है– स्विच्ड मोड पॉवर सप्लाई
- ओजोन परत संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है– 16 सितम्बर को
- किस गवर्नर-जनरल ने भारत में स्थायी भू-राजस्व व्यवस्था स्थापित की थी? – लॉर्ड कॉर्नवालिस
- किस पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत समाज के समाजवादी ढाँचे की स्थापना का संकल्प लिया गया था? – द्वितीय पंचवर्षीय योजना
- किस बौद्ध साहित्य में महात्मा बुद्ध के ‘नैतिक एवं सिद्धान्त’ सम्बन्धित प्रवचन संकलित हैं? – सूत्त पिटक
- किस भारतीय पारम्परिक खेल के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ‘प्रभाष जोशी पुरस्कार’ दिया जाता है? – मलखम्ब
- किस मुगल सम्राट ने शिक्षा सम्बन्धी सुधार किए थे? – अकबर
- किस वंश के राजाओं ने खजुराहो स्थित मन्दिरों का निर्माण कराया था? – चन्देल
- किस संविधान संशोधन एक्ट के अन्तर्गत मतदाताओं की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई? – 61वें
- एक बाइट में होते हैं – 8 बिट
- उन्नीसवाँ सार्क सम्मेलन (2016) कहाँ होगा? – पाकिस्तान
- अन्त:स्थलीय पवहन नदी का उदाहरण है – घग्घर
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत सामूहिक जुर्माना अधिरोपित और वसूल करने की शक्ति किसे है? – राज्य सरकार
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन किसी लोक सेवक द्वारा धारा-3 के अधीन अपराध किए जाने पर कम-से-कम दण्ड का प्रावधान है – एक वर्ष
- अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी? – 1907
- 102वीं भारतीय विज्ञान काँग्रेस कहाँ सम्पन्न हुई? – मुम्बई